ज़िला अस्पताल में कल से शुरू होगी फीवर ओपीडी

नवभारतटाइम्स.कॉम
ज़िला अस्पताल में कल से शुरू होगी फीवर ओपीडी
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सोमवार से विशेष ओपीडी शुरू की जाएगी। इसके लिए अस्पताल के कमरा नंबर-10 को निर्धारित किया गया है। इस ओपीडी में स्वाइन फ्लू (एच1एन1), डेंगू और मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक झा ने बताया कि बुखार ओपीडी का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। विशेष ओपीडी से सामान्य और बुखार के मरीजों की भीड़ अलग रहेगी।