Cng Becomes Rs 389 Expensive In Gurgaon Will Heavily Impact Common Mans Budget
गुड़गांव में CNG महंगी, लोगों का बिगड़ेगा बजट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने गुड़गांव में CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है। नई दर लागू होने के बाद गुड़गांव में CNG 92.01 रुपये प्रति किलो हो गई है। CNG के रेट बढ़ने का असर अब सीधे मिलेनियम सिटी के आम परिवारों के महीने के बजट पर दिखेगा।
कीमत बढ़ने का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जो रोज अपनी CNG कार से ऑफिस, बच्चों के स्कूल या दूसरे कामों के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। CNG महंगी होने से ऑटो और कैब ड्राइवरों का रनिंग कॉस्ट बढ़ेगा। जिसके चलते किराया बढ़ सकता है। अगर किराया बढ़ता है तो रोज ऑटो या कैब से आने-जाने वाले लोगों का ट्रांसपोर्ट बजट भी बढ़ जाएगा। CNG से चलने वाले छोटे कर्मशल वाहनों के जरिए सामान की डिलिवरी और लोकल सप्लाई का खर्च भी बढ़ सकता है। इसका असर सब्जी, फल और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे इंटरनैशनल मार्केट में LNG की बढ़ी कीमत और सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों को वजह बताया है।