Gurugram Big Action On Overloading Autos Rs 230 Lakh Fine On 311 Challans
311 ऑटो के चालान, 2.30 लाख रुपये लगाया जुर्माना
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों पर गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले 311 ऑटो चालकों के चालान काटे गए हैं। इन पर 2 लाख 30 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 से 28 अगस्त तक शहरभर में ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।