Gurugram 8 year old Child Playing In Cricket Academy Dies Tragically Crushed Under Roller
क्रिकेट अकैडमी में रोलर के नीचे आने से बच्चे की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
खेड़की दौला थाना एरिया के काकरौला स्थित एक क्रिकेट ट्रेनिंग अकैडमी में शुक्रवार दोपहर मैदान में खेलते समय आठ साल का एक बच्चा ग्राउंड रोलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है, जिसके कारण पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।अकैडमी के ग्राउंड पर खड़ा था रोलर
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। बच्चे का परिवार मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है और करीब 20 साल से गुड़गांव में रह रहा है। हादसे के समय आकाश अपने बड़े भाई और दो अन्य साथियों के साथ अकैडमी परिसर में खेल रहा था। पिच को समतल करने के उद्देश्य से मैदान में करीब 750 किलोग्राम वजनी एक रोलर खड़ा हुआ था।