Bjp Party Upset Over Presence Of Mps At Sajjan Kumars Condolence Meet National President Summons Them
सज्जन की शोक सभा में गए 3 BJP सांसद, पार्टी नाराज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के तीन पार्टी सांसदों को तलब कर कड़ी नाराजगी जताई। तीनों सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु के बाद शोक प्रकट करने उनके घर गए थे। सूत्रों के मुताबिक, नितिन ने सांसदों से कहा कि उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए था।
वेस्ट दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, साउथ दिल्ली के रामवीर सिंह बिधूड़ी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया सज्जन के घर पर हुई श्रद्धांजलि सभा में गए थे।