Greater Noida Salesman And Manager Brutally Beaten Over Cng Refueling Two Named
CNG भरवाने के बाद सेल्समैन और मैनेजर को पीटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में सीएनजी पंप पर जमकर मारपीट हुई। कार में सीएनजी भरवाने को लेकर शुरू हुए विवाद में युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की। पंप के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम कुछ आरोपी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे थे। सेल्समैन ने हाइड्रो टेस्ट प्लेट नहीं लगी होने की बात कही। जिसके बाद सेल्समैन ने सीएनजी भरने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर कार सवार युवकों का सेल्समैन से विवाद हो गया। आरोपियों ने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आए मैनेजर से भी मारपीट की। पंप के मैनेजर धीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार सवार शिवम, अमित और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।