आम्रपाली जोडिएक के वित्तीय मामलों का होगा फरेंसिक ऑडिट

नवभारतटाइम्स.कॉम
forensic audit of amrapali zodiac societys financial matters deputy registrar issues order
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर 120 की आम्रपाली जोडिएक सोसायटी की AOA के वित्तीय मामलों में आठ महीने से चल रहे विवाद में डिप्टी रजिस्ट्रार ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 21 अगस्त को जारी आदेश में AOA के वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक के वित्तीय मामलों की जांच के लिए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फर्म नियुक्त की गई है। जांच अधिकारी को चार सप्ताह में अपनी रिपोर्ट डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में देनी होगी।