Swine Flu Test Now Free In Noida Health Department Increases Alertness
ज़िले में अब मुफ्त होगी स्वाइन फ्लू की जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा : जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के शनिवार को दो नए मरीज मिले। अब कुल केस 194 हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब स्वाइन फ्लू की जांच जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मुफ्त होगी। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए एंटीजन किट उपलब्ध करा दी गई हैं।