13 Crore Budget Released For Repair Of Rain damaged Roads 26 Districts To Benefit
बारिश में टूटी सड़काें के लिए मिला बजट
Contributed by: Ranvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : रामपुर लतीफपुर से रौके के पुल तक की सड़क भारी बारिश के चलते कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने रामपुर की इस सड़क समेत 26 जिलों की ऐसी करीब 51 सड़कों की मरम्मत, रखरखाव के लिए करीब 13 करोड़ रुपये जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग के एचओडी की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक महाराजगंज, कुशीनगर, मैनपुरी, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, फर्रुखाबाद, औरैया, मेरठ, जौनपुर, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, जालौन, झांसी और सिद्धार्थनगर में यह काम होने हैं। इनमें कई सड़कें ग्रामीण संपर्क, बाजारों तक पहुंच और बस्तियों को जोड़ने के लिहाज से काफी अहम हैं।