दाल-दलिया के गबन में डीपीओ समेत 5 पर FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
anganwadi ration scam fir against 5 including dpo uproar over sanitation workers protest
nNBT न्यूज, गोंडा: करनैलगंज के कंजेमऊ गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों के ड्राई राशन में कथित गड़बड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डीपीओ संजय कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि तीन माह का दाल, तेल और दलिया लाभार्थियों तक पहुंचाने के बजाय हेराफेरी की गई। नामजद लोगों में तत्कालीन डीपीओ मनोज कुमार मौर्य, सीडीपीओ महेंद्र वर्मा, प्रभारी गोदाम कृष्णदेव और स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आरती वर्मा भी शामिल हैं।

डीपीओ की अभद्र टिप्पणी से भड़के सफाईकर्मी: झंझरी की इमिलियासा मिश्र ग्राम पंचायत में जांच के दौरान डीपीओ संजय कुमार की अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने विकास भवन में प्रदर्शन किया। बाद में डीपीओ ने वीडियो जारी कर माफी मांगी।