युवती की मौत की होगी संयुक्त जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम
barabanki joint investigation into the death of a young woman case linked to spa center
nNBT न्यूज, बाराबंकी: देवा के उमरी जंगल में 21 मई को एक युवती का शव मिला था। तीन दिन पहले उन्नाव निवासी एक महिला ने उसकी पहचान अपनी बहन के तौर पर की। युवती लखनऊ में विभूतिखंड के स्पा सेंटर में काम करती थी। ऐसे में अब देवा और विभूतिखंड पुलिस मामले की संयुक्त जांच करेंगी। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी के मुताबिक, युवती एलएलबी पास थी। उसका किसी युवक से छेड़छाड़ पर विवाद हुआ था। जांच के लिए पुलिस युवती के मोबाइल नंबर का कॉल रेकॉर्ड भी निकलवाएगी।