जेल ले जाते वक्त पुलिस कस्टडी से आरोपित फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम
bike theft accused escapes from police custody panic in sultanpur
nNBT न्यूज, सुलतानपुर

बाइक चोरी का एक आरोपित शनिवार को जेल ले जाते वक्त पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है और तलाश रही है।
धनपतगंज पुलिस ने बेनीपुर अंडरपास के पास धम्मौर के देहली मुबारकपुर िनवासी वसीक (20) और अंबेडकरनगर स्थित अहिरौली के सत्यम चौबे (21) को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की थी। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस टीम दोनों को जेल ले जा रहीथी। रास्ते में वसीक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वाहन से कूद गया और फरार हो गया।