Bjp Leaders Lucknow Visit Efforts To Sharpen Election Preparations Intensify
चुनावी तैयारी को धार देंगे BJP नेता
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा के कई शीर्ष नेता सितंबर में लखनऊ दौरे पर रहेंगे। यहां वे चुनावी तैयारियों को धार देंगे। यूपी प्रभारी बने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के आने की भी तैयारी है।
यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। उससे पहले यूपी के प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को दी गई है। हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में भी वही प्रभारी थे और भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। उससे पहले हरियाणा और अन्य राज्यों के चुनाव प्रबंधन में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रबंधन के अनुभव का लाभ यूपी में मिल सकता है। तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा प्रदेश संगठन और क्षेत्रीय टीमों के साथ भी उनकी बैठकें होंगी। इसमें वह विधानसभा चुनाव तैयारी और संगठन की समीक्षा करेंगे। आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सितंबर महीने में दोनों नेता लखनऊ आएंगे। भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन भी होना है। ये दोनों नेता उसमें शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी संगठन और विधान सभा चुनाव तैयारियों पर भी मंथन करेंगे।