कैमरे बंद तो कहीं इंटरनेट

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
cameras off internet failed deputy cm reviewed hospitals from health building disorder found in many places
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को स्वास्थ्य भवन स्थित होप सेंटर पहुंचे और वहां से सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क के जरिए प्रदेश के अस्पतालों का हाल जाना। एक-एक कर जब अस्पतालों का हाल देखा गया तो बाराबंकी के जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में सुबह 9 बजे तक साफ सफाई नहीं हुई थी। बेड शीट बदलने का काम चल रहा था, जबकि साफ सफाई से लेकर बेडशीट बदलने तक का काम सुबह 7 बजे तक हो जाना चाहिए।

वहीं, श्रावस्ती जिला चिकित्सालय में लगे 5 कैमरे बंद थे। अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी और वॉर्ड में डॉक्टर और मरीजों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, गोरखपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस जिला चिकित्यसालय की पूरी स्वास्थ्य सुविधा ही ऑफलाइन थी। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल समेत कई जिलों के अस्पतालों में व्यवस्थाएं काफी बेहतर भी मिलीं। जिन जिलों में कैमरों के बंद रहने और उनकी लोकेशन को लेकर दिक्कतें सामने आईं। ऐसे अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को इसे ठीक करवाने को कहा गया।