Child Rapist Guddu Pasi Sentenced To Life Imprisonment Fined 167 Lakh
बच्ची से रेप के आरोपित को उम्रकैद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,बाराबंकीः फतेहपुर के एक गांव में पांच साल की बच्ची से रेप के अभियुक्त गुड्डू पासी को अपर जिला जज ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 1,67,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस रकम से 50,000 रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। एडीजीसी पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ इसी साल 28 जनवरी को केस दर्ज किया गया था और पुलिस ने 30 मार्च को चार्जशीट दाखिल की थी।