Cm Yogi Lashes Out At Sp Over Looting Of Flood Relief Material Says Mafiaraj Ended Now Medical College In Every District
सपा सरकार में होती थी बाढ़ राहत सामग्री की लूट: योगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न् यूज, वाराणसी
मुख् यमंत्री योगी आदित् यनाथ ने शनिवार को बलिया में सरयू और गंगा की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। साथ ही बांसडीह के गलाफरपुर में बाढ़ प्रभावितों से की समस् याएं सुनीं और उन्हें राहत सामग्री बांटी। सीएम ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी संवदेनशलीता से खड़ी है। हर पीड़ित को 50 किलो की राशन किट दा जा रही है। उन् होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में बाढ़ पीड़ितों को 500 ग्राम राशन भी नहीं मिलता था। राहत सामग्री की लूट होती थी। इससे सपा नेता और कार्यकर्ता अपनी जेबें भरते थे। 'तब हर जिले में माफिया था, अब मेडिकल कॉलेज '
सीएम ने कहा कि सपा ने प्रदेश में गुंडों और माफिया को बढ़ावा दिया। हर जिले में माफिया पैदा किया, जो गरीबों का हक लूटते थे। साल 2017 से पहले यूपी बीमारू राज् य था। तब 'वन डिस्ट्रिक् ट वन माफिया' की स्थिति थी, जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में 'वन डिस्ट्रिक् ट वन मेडिकल कॉलेज' है। अब माफिया मिट्टी में मिल गए हैं। उन् होंने कहा कि नौजवानों का हक पर डाका डालने वाले किस मुंह से नौजवानों की बात करते हैं। सीएम ने कहा कि जिस कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा था, आज उसी कांग्रेस की समाजवादी पार्टी पिछलग् गू बनी हुई है।
भृगु बाबा के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज
सीएम ने कहा कि बलिया में भृगु बाबा के नाम से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। साथ ही भृगु मंदिर कॉरिडोर का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बलिया में बाढ़ और कटान के स् थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे बाढ़ प्रभावितों को राहत एवं पुनर्वास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।