Cooks Honorarium Increased Will Get Rs 3000 From September 353 Lakh Cooks To Benefit
रसोइयों का बढ़ा मानदेय सितंबर से
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश के 3.53 लाख रसोइयों को बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर से लागू होगा। इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया गया है। हाल ही में प्रदेश कैबिनेट ने रसोइयों का 1000 रुपये मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब उनको 3000 रुपये मानदेय मिलेगा। सितंबर माह से लागू यह मानदेय अक्टूबर में दिया जाएगा। उन्हें साल में 10 माह यह मानदेय मिलेगा।