Faridabad Municipal Corporation Headquarters Strike Continues For 24th Day Employees Unwavering
नगर निगम मुख्यालय पर 24वें दिन भी हड़ताल जारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 24वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी डटे रहे। बांके बिहारी मंदिर पर बने खत्ते की सफाई के दौरान निगम कर्मियों ने जॉइंट कमिश्नर अनिल यादव का घेराव किया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक फरीदाबाद का कूड़ा नहीं उठने देंगे। निगम कर्मचारियों ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों के शोषण के आरोप लगाए। हरियाणा में अलग अलग जिलों में हो रही पुलिसिया दमन की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वहीं शनिवार को हड़ताल को विपक्षी दलों का समर्थन मिला। प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की। संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। नगर निगम मुख्यालय पर चल रहे प्रदर्शन को विपक्षी दलों में कांग्रेसी नेता गुलशन बग्गा, रिंकू चंदीला, सनी बादल और 'आप' नेता राजेंद्र शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ हड़ताल का समर्थन किया।