If Sp Government Is Formed Treatment Will Be Free Without Card Akhilesh Yadavs Big Announcement
सपा सरकार बनी तो बिना कार्ड मुफ्त होगा इलाज़: अखिलेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि, प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो गरीबों से अस्पताल में न तो कोई कार्ड मांगा जाएगा, न ही इलाज और दवाइयों का कोई पैसा लिया जाएगा। सपा अपने मैनिफेस्टो में इसे लाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य विभाग को खुद इलाज की जरूरत है। समाजवादी पार्टी अपने घोषणा पत्र में चिकित्सा और इलाज को लेकर कई चीजें शामिल करेगी।खिलाड़ियों को देंगे सुविधाएं : अखिलेश ने कहा कि, 'आने वाले समय में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो खिलाड़ियों के साथ बैठकर तय करेंगे कि वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्लेयरों को क्या सुविधाएं दें, ताकि हमारे युवा दुनिया के तमाम देशों से मुकाबला कर सकें।'
पुस्तक का किया विमोचन : अखिलेश ने मल्लावां हरदोई के डॉ.अरुण कुमार की पुस्तक ‘द साइलेंट रिबेलियन‘ लेबर, कास्ट ऐंड एजुकेशन इन कोलोनियल इंडिया का विमोचन किया। डॉ.अरुण ब्रिटेन के नटिंघम विवि में सहायक प्रफेसर हैं। यह किताब पीडीए के लोगों के संघर्ष पर है।
कई नेताओं ने जॉइन की सपा : पीलीभीत जिले के पूर्व विधायक हेमराज वर्मा, प्रतापगढ़ जिले से पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य सरिता सैनी, श्यामदुलारी सैनी, राकेश सैनी, शामली से मुकेश सैनी, आकाष सैनी, सागर सैनी, संजय सैनी, जय सिंह सैनी, प्रमोद सैनी, रायबरेली से कमला फाउडेंशन की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अहमद अली जाफरी पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी, उमा भूषण पूर्व प्रत्याशी समेत कई ने सपा जॉइन की।