Indiranagars Wanted History sheeter Suresh Pasi Arrested For Attacking Businessman 36 Cases Registered
इंदिरानगर में व्यापारी पर हमले का इनामी हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : क्राइम ब्रांच और इंदिरानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीतापुर के 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुरेश पासी को गिरफ्तार किया। वह अमराई गांव में चोरी के दौरान परिवार पर हमला कर घायल करने के मामले में वांछित था।
पुलिस ने उसे मानस टाउन के पास से दबोचा। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 36 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके फरार साथी दरबारी उर्फ ननकून्ना की तलाश कर रही है।