Kandaila Murder Case Two More Arrested Five Accused Caught So Far In Ramlagan Mauryas Murder
कंदैला हत्याकांड: दो और आरोपित गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, अयोध्या: पूराकलंदर के कंदैला गांव में रामलगन मौर्य हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को दो और वांछितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से .32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए। इससे मामले में अब तक पांच आरोपित पकड़े जा चुके हैं। 25 अगस्त को जमीन और रास्ते के विवाद में रामलगन और उनकी मां पार्वती देवी पर हमला हुआ था। रामलगन की मौत हो गई थी।