भगवान बलराम का मनाया प्राकट्य दिवस

नवभारतटाइम्स.कॉम
lord balarams appearance day celebrated with grandeur at iskcon temple in faridabad
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान बलराम का पावन प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक व भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने बताया कि भगवान बलराम हमें आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक शक्ति और सही मार्गदर्शन प्रदान करते है।