नोएडा हिंसा के आरोपित को सशर्त जमानत

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida violence accused himanshu thakur gets conditional bail from allahabad high court
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के फेज-2 थाने में दर्ज हिंसा मामले के आरोपित हिमांशु ठाकुर को सशर्त जमानत दे दी। 15 अप्रैल 2026 की घटना में 450-500 लोगों पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप है। हिमांशु को 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। जस्टिस अवनीश सक्सेना की बेंच ने कहा कि FIR में आरोपित की कोई विशिष्ट भूमिका नहीं बताई गई है।