घर का ताला तोड़ लाखों की जूलरी व कैश चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
palwal lakhs stolen in adarsh colony thieves broke into a house and stole cash and jewelry
nNBT न्यूज, पलवल : आदर्श कॉलोनी में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कैश और जूलरी चोरी कर लिया। करीब 9 लाख रुपए नकद और छह लाख रुपये की गोल्ड जूलरी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी किया गया। कैंप थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

आदर्श कॉलोनी निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सुबह करीब 3 बजे अपने घर पहुंचे तो घर का अंदरूनी गेट टूटा हुआ मिला। घऱ में अंदर गए तो अलमारी टूटी हुई मिली और उसका सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 8 लाख 90 हजार रुपए नकद, 40 ग्राम सोने का कड़ा और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया गया था। डायल 112 पर सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।