Panchayat Members Statement On Viral Video Edited And Presented Incorrectly
पार्षद बोले, एडिटिंग कर गलत तरीके से पेश किया विडियो
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, शाहजहांपुर: भ्रष्टाचार की रकम के बंटवारे की कसम खाने के वायरल विडियो के मामले में मेयर अर्चना वर्मा ने पार्षद ों को नोटिस जारी किया था। इस पर विडियो में दिख रहे पार्षद लाल पुजारी ने बताया कि नोटिस का जवाब बंद लिफाफे में दे दिया गया है।
पार्षद लाल पुजारी ने दावा किया कि विडियो एक साल पहले का है, जब सभी पार्षद एक दावत में मौजूद थे। वहां पार्षदों ने 15वें वित्त आयोग व अन्य बजट से मिलने वाली रकम के एक समान बंटवारे पर चर्चा की थी, ताकि सभी वॉर्डों में समान विकास कार्य हो सकें। विडियो को एडिट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ऐसे में विडियो बनाने वाले पार्षद के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।