Prayagraj Three story Guest House Of Swaminarayan Temple Collapsed Goods Worth Lakhs Buried In Debris
मंदिर का तीन मंजिला गेस्ट हाउस ढहा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: जॉर्ज टाउन स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में बना तीन मंजिला गेस्ट हाउस शुक्रवार देर रात भरभराकर ढह गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों का सामान मलबे में दब गया। बताया जा रहा है कि पास में बहुमंजिला भवन के लिए खोदी गई गहरी नींव में बारिश का पानी भरने से गेस्ट हाउस की नींव कमजोर हो गई थी। इससे गेस्ट हाउस का हिस्सा एक तरफ झुकने लगा था। इस कारण सेवकों ने इसमें जाना छोड़ दिया था।