PWD अपने 158 भवनों पर लगाएगा सोलर रूफटॉप

Contributed byRanvijay.Singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम
pwd to install solar rooftops on 158 buildings significant reduction in electricity bills expected
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बिजली सप्लाई के मामले में लोक निर्माण विभाग ने अपने कार्यालय समेत दूसरी सभी इमारतों को आत्मनिर्भर बनाने को अहम फैसला किया है। इसके तहत पहले चरण में 30 जिलों में विभाग की 158 इमारतों को चुना गया है। इनपर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाया जाएगा। इसपर करीब 7 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद जताई जा रही है। तय योजना के तहत निरीक्षण भवन, सर्किट हाउस, प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता कार्यालयों समेत कई इमारतों में अगले महीने से इसका काम भी शुरू होने की उम्मीद है। इससे एक तरफ सरकारी इमारतों में बिजली विभाग की निर्भरता कम होगी, वहीं बिजली बिल का दबाव भी घटेगा।

योजना के पहले चरण में 15 जिलों की 52, 11 जिलों की 55 और 13 जिलों की 51 इमारतों को चिह्नित किया गया है। सबसे अधिक सोलर पैनल प्रॉजेक्ट निरीक्षण भवनों, प्रांतीय खंडों और निर्माण खंड कार्यालयों में लगेंगे। वाराणसी, मेरठ, सोनभद्र, बस्ती, बुलंदशहर और जालौन जैसे जिलों में एक से अधिक परिसरों पर सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे।
इन जिलों में पहले चरण में होगा काम : लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, ललितपुर, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, बांदा, कानपुर नगर, बिजनौर, इटावा, जालौन, झांसी, मुजफ्फरनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर और बदायूं शामिल हैं।