Revolution In Electricity Distribution Top 10 Revenue Deficit Feeders To Be Identified Major Steps For Improvement
हर वितरण निगम के शीर्ष राजस्व हानि वाले 10 फीडर होंगे चिह्नित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बिजली वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और राजस्व हानि घटाने के लिए पावर कॉरपोरेशन अब लक्ष्य आधारित कार्रवाई करेगा। सभी बिजली कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में सबसे अधिक राजस्व हानि वाले दस फीडर चिह्नित कर उनकी तकनीकी, बिलिंग और वसूली संबंधी कमियां दूर करें। अभियान का उद्देश्य राजस्व संग्रह बढ़ाना, एटीएंडसी हानियां कम करना, बिलिंग सुधारना और उपभोक्ताओं को समयबद्ध सेवाएं देना है।
पहले क्लस्टर आधारित अभियान में पांचों वितरण निगमों में 699 क्लस्टर और 372 फीडर चिह्नित किए गए थे, जिसमें पुराने बकायेदारों पर ध्यान दिया गया। इससे 614.86 करोड़ रुपये का राजस्व मिला और 77,050 नए कनेक्शन जारी हुए। अब 50 फीडरों की स्थिति सुधारने के लिए व्यापक कदम उठेंगे। मध्यांचल निगम के शाहाबाद, गोंडा, सुलतानपुर, आंवला और बहेड़ी क्षेत्रों में जुलाई तक राजस्व हानि 47.73 करोड़ से घटकर 15.30 करोड़ रुपये रह गई, यानी 68 प्रतिशत कमी आई।