आइटा चैंपियनशिप में रोहिन का गोल्डन डबल

नवभारतटाइम्स.कॉम
rohins stellar performance in aita championship wins both singles and doubles titles
nNBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के रोहिन राज ने अंडर-16 आइटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल, दोनों खिताब अपने नाम किए। बालक एकल फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त रोहिन ने उत्तर प्रदेश के ही हारिस खान को 6-4, 6-3 से हराया।

एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से लामार्टिनियर कॉलेज में हुए टूर्नामेंट में रोहिन ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोहिन ने 6-4, 6-3 से जीत दर्ज कर ट्रोफी पर कब्जा जमाया। इससे एक दिन पहले रोहिन ने सात्विक गुप्ता के साथ बालक युगल का खिताब भी जीता था। इसके साथ ही रोहिन ने टूर्नामेंट में दोनों ट्रोफियां अपने नाम कीं।