खेल के माध्यम से बताए लड़कियों को उनके अधिकार

नवभारतटाइम्स.कॉम
teach girls their rights through sports initiative foundation indias unique effort
nNBT न्यूज़, लखनऊ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया ने काकोरी के शिवरी, दसदोई और बड़ागांव में ‘PLAY, KNOW, SPEAK,• LEAD’ थीम पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में खेलों में लड़कियों की समान भागीदारी, लैंगिक भेदभाव , हिंसा और कानूनी अधिकारों पर संवाद और गतिविधियां हुईं।

सामाजिक कार्यकर्ता रानी ने कहा कि लड़कियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व को मजबूत करने में परिवार और समुदाय की अहम भूमिका है। संस्था के निदेशक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि खेलों के माध्यम से लड़कियों की भागीदारी, अधिकारों की समझ और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।