चोरों ने बंद घरों और दुकान से लाखों का माल उड़ाया

नवभारतटाइम्स.कॉम
चोरों ने बंद घरों और दुकान से लाखों का माल उड़ाया
nNBT न्यूज, मोहनलालगंज

ज्योति नगर बाईपास किनारे स्थित महिला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। विमलेश शर्मा रक्षाबंधन पर परिवार के साथ मौसी के घर गई थीं। शनिवार सुबह पड़ोसियों से चोरी की जानकारी मिली। घर पहुंचने पर मेन गेट और कमरे के ताले टूटे मिले। चोर अलमारी और बक्से से मां की पेंशन के 50 हजार रुपये तथा बहू के सोने-चांदी के जेवर ले गए।
इंदिरानगर के तकरोही स्थित जगदंबा सिटी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर और स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार अभिषेक दूबे 29 जुलाई को परिवार के साथ ससुराल गए थे। डिलीवरी बॉय से मकान का दरवाजा खुला होने की जानकारी मिलने पर लौटे तो स्कूटी गायब मिली। चोर अलमारी से 17 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चांदी के 12 सिक्के और अन्य जेवर ले गए। शातिर चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकाल ले गए। दूसरी ओर काकोरी पुलिस ने मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर चोरी करने के आरोपित अजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सतीश राठौर के अनुसार इस मामले में अजीत यादव और पवन को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। दुर्गागंज निवासी अजय को शुक्रवार शाम पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार करीब छह लाख रुपये का माल बरामद किया जा चुका है।