तिलपता-दादरी मार्ग पर जाम से कारोबार प्रभावित

नवभारतटाइम्स.कॉम
tilapata dadri road severe jam business stalled traders demand immediate solution
nNBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के तिलपता-दादरी मार्ग पर रोजाना लगने वाला भीषण जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। इस समस्या को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा ने डीसीपी यातायात को पत्र भेजकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने और लोगों को जाम से राहत दिलाने की मांग की। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि तिलपता गांव के आसपास रोजाना जाम की स्थिति रहती है। वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जाम का असर आम लोगों के साथ दादरी क्षेत्र के व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। ग्राहक और व्यापारी समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।