Woman Brutally Murdered By Blow To The Head With A Heavy Object Body Found In Bushes Near Purvanchal Expressway
सिर पर भारी चीज से वार कर महिला की हत्या
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गोसाईंगंज: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे झाड़ियों में रविवार को मिले करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला के शव के पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। फरेंसिक विशेषज्ञों की टीम की जांच में सामने आया कि महिला के सिर के बीचों-बीच किसी भारी वस्तु से जोरदार वार किया गया था। हमले से सिर की हड्डी टूट गई और गंभीर हेड इंजरी के कारण उसकी मौत हुई। मृतका के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोट के निशान भी मिले हैं।
पुलिस के अनुसार महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शव को किस वाहन से वहां लाकर फेंका गया। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक हुलिये से मेल खाती कोई गुमशुदा महिला नहीं मिली है।