Woman Gives Birth To Baby Girl In Moving Bus Both Mother And Child Safe
चलती बस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, शाहजहांपुर: रक्षाबंधन पर बरेली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित मथेनी चौराहा निवासी गौरी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मदनापुर रोड पर बस में मौजूद डॉक्टर और महिला यात्रियों ने उनका प्रसव कराया। गौरी ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बस से मदनापुर सीएचसी ले जाकर भर्ती करवाया गया। डॉक्टर गौरव भारती ने बताया कि जच्चा-बच्चा को दोनों सुरक्षित हैं। शनिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।