2 New Corona Patients Found In Lohia Hospital Vigilance Increased In Capital
लोहिया में मिले दो नए कोरोना मरीज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : राजधानी में कोरोना संक्रमण को लेकर अस्पतालों ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में आइसोलेशन वॉर्ड, फीवर क्लिनिक और हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की हेड प्रो. ज्योत्सना अग्रवाल ने बताया कि रविवार को कोरोना जांच के लिए तीन सैंपल आए थे। इनमें से दो सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।