बाढ़ में मदद करने वाले मॉडल को प्रथम पुरस्कार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
aktu students flood sahay model wins first prize for flood assistance
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : एकेटीयू के छात्रों ने बाढ़ के दौरान लोगों की मदद के लिए तकनीक आधारित प्लेटफॉर्म विकसित किया है। बीटेक सेकंड ईयर के छात्रों ने ‘ फ्लड सहाय ’ नाम से प्लेटफॉर्म विकसित किया। शनिवार को जयपुरिया में आयोजित हैकथॉन में इसे प्रथम पुरस्कार मिला।

इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में लोगों को समय पर जरूरी जानकारी और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराना है। इसे एकेटीयू के शिविश कुमार, राशि गुप्ता, ईशा गंगवार और पुलकित शुक्ला ने बनाया है। विद्यार्थियों ने ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसमें बाढ़ के जोखिम का आकलन, सुरक्षित निकासी मार्गों की जानकारी, नजदीकी सुरक्षित स्थानों और आश्रय स्थलों का विवरण तथा एसओएस सुविधा शामिल है।