Message Of Women Empowerment From Padhao Beti Adab Arz Lucknow Echoed The Slogan Of Women Power In Al Nashist
पढ़ाओ बेटी... से दिया महिला सशक्तीकरण का संदेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : अदब के शहर में शनिवार को ' आदाब अर्ज़ लखनऊ ' की ओर से गोमती नगर स्थित एक होटल में ' अल नशिस्त ' का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष इफ्फत खान के नेतृत्व में सजी इस महफिल में मशहूर शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
सरस्वती सम्मान से सम्मानित कवयित्री तारा इकबाल ने रिश्तों पर चोट करते हुए पढ़ा- “ये जो निकले अपने बिलों से डसते रहते हैं, इनमें से सब गैर नहीं थे, कुछ तो हमने पाले थे।” इसके साथ ही उन्होंने 'बढ़ाओ बेटी, पढ़ाओ बेटी' के जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। शायर वासिफ फारूकी, रेहान सिद्दीकी ने भी शायरी सुनाई।