AKTU : स्टूडेंट्स पढ़ेंगे जापानी-जर्मन भाषा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
aktu students will now also learn japanese and german languages global employment opportunities will increase
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ( एकेटीयू ) के छात्र अब तकनीकी डिग्री के साथ जापानी और जर्मन भाषा भी सीखेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर अडवांस्ड स्टडीज की ओर से इस दिशा में पहल की गई है। इसके तहत शनिवार को आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को दोनों भाषाओं की जानकारी दी गई। अब छात्रों के लिए पांच दिन की डेमो क्लास भी आयोजित की जाएगी।

कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन और सेंटर फॉर अडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जापानी और जर्मन भाषा विशेषज्ञ रिजवान खान वारसी ने सामान्य शब्दों के बारे में बताया।