माध्यमिक स्कूलों के बच्चे जानेंगे आयोडीन का महत्व

नवभारतटाइम्स.कॉम•
awareness campaign on the importance of iodine in secondary schools
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी के माध्यमिक विद्यालयों में ' ग्लोबल आईडीडी दिवस ' के तहत छात्रों को आयोडीन का महत्व और इसकी कमी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अक्टूबर के अंतिम दो हफ्तों में कक्षावार चर्चा और विशेष गतिविधियां होंगी। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, छात्रों को आयोडीन युक्त नमक की पहचान, इसके सेवन की जरूरत और बीमारियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे परिवारों को भी जागरूक कर सकें। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ समेत मंडल के छह जिलों के डीआईओएस को इन गतिविधियों की फोटो ईमेल पर भेजने के निर्देश दिए हैं।