अमेरिका में बैठ चला रहे थे जुर्म का साम्राज्य

नवभारतटाइम्स.कॉम•
crime empire run from america bloody game started at 16 16 murders so far
nनई दिल्ली : रोहतक में एक गांव है रिटौली। 16 साल की उम्र में इसी गांव के शराब तस्करों से भाऊ जुड़ गया था। गांव के शराब ठेकेदार से ठनी तो 5 अप्रैल 2019 को हमला कर दिया। नाबालिग होने से तुरंत छूटा तो अगस्त 2019 में सब्जी मंडी के प्रधान से रंगदारी मांगी। पहली बार 5 जुलाई 2020 को फायरिंग कर कातिलाना हमला किया। एक महीने बाद पुलिस ने पकड़कर हिसार के बोस्टन बाल सुधार गृह भेज दिया। भाऊ यहीं से अपने दोस्त साहिल रिटौलिया समेत 20 नाबालिगों के साथ फरार हो गया।

वह साल में 6 मर्डर समेत 9 केसों में नामजद हो गया। पुलिस पीछे पड़ गई। गैंगस्टर नवीन बाली के जरिए नीरज बवानिया सिंडिकेट से जुड़ा। यूपी के मुरादाबाद के सिविल लाइंस के पते पर 16 अगस्त 2022 को कुनाल सिंह नाम से पासपोर्ट बनवाया। पहले दुबई, डंकी रूट से यूरोप और पुर्तगाल गया। दिल्ली तक में मर्डर और रंगदारी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हुए। इंटरपोल से अगस्त 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया। दिल्ली पुलिस ने मई 2024 में मकोका लगाया। हरियाणा-दिल्ली में 16 मर्डर समेत 60 से ज्यादा FIR हो गईं।
भाऊ दिल्ली-हरियाणा में बंबीहा ग्रुप का चेहरा बन गया। जिसमें नीरज बवानिया, नवीन बाली, राहुल काला, टिल्लू ताजपुरिया, सुनील राठी, रोहित चौधरी, इरफान उर्फ छेनू पहलवान शामिल थे। भाऊ सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा-दिल्ली के लोकल लड़कों को हथियार, पैसे और विदेश बुलाने का लालच देकर रिक्रूट करने लगा। उनकी निजी दुश्मनी में मदद करने का भी भरोसा देता था। विरोधी गिरोहों के बदमाशों को मारने के लिए हनी-मनी ट्रैप का भी सहारा लेने लगा। रिटौली का साहिल और झज्जर का योगेश उर्फ बॉबी भी विदेश बुला लिए।