एलयू में अब हॉस्टलर्स की नि:शुल्क काउंसलिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
free counseling launched for lu hostelers initiative to promote mental health
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास में रहने वाल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। शनिवार को कैलाश छात्रावास से इस ‘काउंसलिंग प्रोग्राम फॉर हॉस्टल रेजिडेंट्स’ की शुरुआत की गई। विवि के मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से इसका संचालन किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत छात्राओं को अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने, उचित परामर्श प्राप्त करने और भावनात्मक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरत पड़ने पर बिना किसी संकोच के सहायता लेने के लिए प्रेरित करना है। विश्वविद्यालय की यह पहल छात्राओं को सुरक्षित, सहयोगपूर्ण और विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है।