Bulldozer To Run On Illegal Construction In Dlf Commercial Use Of Stilt Parking Will Also Be Stopped
अवैध निर्माण पर आज से फिर चलेगा बुलडोज़र
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, डीएलएफ
अवैध निर्माण के खिलाफ डीएलएफ एरिया में सोमवार से फिर से तोड़फोड़ शुरू होगी। जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ और सीलिंग अभियान फेज थ्री से शुरू होगा।हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अतिक्रमण व अनधिकृत निर्माण की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा स्टिल्ट पार्किंग के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भी विभाग गंभीर है। निर्धारित नियमों के अनुसार स्टिल्ट फ्लोर का उपयोग वाहन पार्किंग के लिए किया जाना चाहिए। स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र को बंद कर वहां कमरे, पीजी, पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस, दुकान व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना नियमों के अनुरूप नहीं है। आमजन से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों व पार्किंग क्षेत्रों पर अतिक्रमण या अनधिकृत निर्माण न करें।