Darkness In The City People Troubled By Faulty Street Lights Despite Multi crore Plan
स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे की चादर में सिमटीं कई सड़कें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-14
शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के करोड़ों रुपये के प्लान पर भले ही काम चल रहा हो, लेकिन आज भी कई मुख्य सड़कें अंधेरें में डूबी नजर आती हैं। जिससे रात के समय न केवल ट्रैफिक बाधित होता है बल्कि रात में गुजरने वाले लोग भी असहज महसूस करते हैं। ओल्ड दिल्ली रोड पर तो कई माह से लाइटें बंद पड़ी हैं। इसके अलावा भी कई मुख्य रोड ऐसी हैं, जहां पर रात को अंधेरा छाया रहता है। नगर निगम की ओर से खराब स्ट्रीट लाइटों को रिपेयर करने का 24 घंटे का दावा है। दो एजेंसी निगम के लिए काम कर रही हैं। बावजूद इसके हालात सुधर नहीं रहे हैं। कुछ रोड ऐसी है, जहां नई लाइटें लगी हैं, वहां जरूर राहत है। ओल्ड दिल्ली रोड पर बस स्टैंड से लेकर अतुल कटारिया चौक पर करीब तीन माह से सभी लाइटें बंद हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि यहां काम चल रहा है। काम कब पूरा होगा, यह किसी को पता नहीं। यहां काम चलता दिख भी नहीं रहा है। यहां हर दिन 50 हजार से अधिक के ट्रैफिक की मूवमेंट है। बावजूद इसके यहां लाइटें बंद हैं, इस तरफ निगम का ध्यान नहीं है।
शीतला माता मंदिर रोड पर रहता है अंधेरा: सेक्टर-12 में संजय ग्राम से लेकर शीतला माता मंदिर रोड पर 90 फीसदी लाइटें बंद हैं। न्यू रेलवे रोड पर भी लाइटें खराब हैं। यही हाल मदनपुरी का है। पटौदी चौक से लेकर कादीपुर तक लाइटें खराब हैं। हाइवे के झाड़सा चौक से सिविल लाइन एरिया में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।