Education Department Tightens Grip On 1700 Private Schools Only 100 Have Recognition Action To Be Taken
1700 निजी स्कूलों में मान्यता सिर्फ 100 के पास, होगी कार्रवाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nगुनगुन शर्मा, फरीदाबाद
जिले में बिना मान्यता चल रहे प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में करीब 1700 प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें से लगभग 100 स्कूलों के पास ही विभाग से मान्यता होने की बात सामने आई है। ऐसे में बड़ी संख्या में स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। अब विभाग ने इन स्कूलों की पहचान कर नोटिस जारी करने और नियमों का पालन नहीं करने पर स्कूल बंद कराने की तैयारी शुरू कर दी है।बीएसए बसंत कुमार ढिल्लों ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच कराई जा रही है। जिन स्कूलों के पास जरूरी मान्यता नहीं है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर है। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि स्कूल बंद होने की स्थिति में स्टूडेंट्स की पढ़ाई और अभिभावकों की फीस का नुकसान न हो। ऐसे स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को उनकी क्लास के अनुसार दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूलों में भेज दिया जाएगा।