इंजीनियर ने दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
30 year old software engineer commits suicide husband accused of dowry harassment and assault
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेक्टर-93 की एक सोसायटी में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने मृतका के पति पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बांदा जिले की रहने वाली सुष्मिता की शादी जनवरी 2024 में लखनऊ निवासी जयंत कुमार के साथ हुई थी। दोनों पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और कुछ समय पहले ही गुड़गांव शिफ्ट हुए थे। यहां वे सेक्टर-93 की एक सोसायटी में रहते थे और प्राइवेंट कंपनियों में जॉब करते थे। सुष्मिता के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर सुष्मिता को प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई, जिसकी शिकायत उसने अपने माता-पिता से की थी। बताया गया कि शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच तीखी बहस और झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुष्मिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के सहारे फंदा लगा लिया।