DLF फेज़-3 के एस ब्लॉक में हुई सीलिंग की कार्रवाई

नवभारतटाइम्स.कॉम
bulldozer runs over illegal constructions in dlf phase 3 stilt parking and servant quarters sealed
n NBT न्यूज, गुड़गांव

डीएलएफ एरिया में तोड़फोड़ और सीलिंग अभियान शनिवार को भी जारी रहा। डीएलएफ फेज-3 के एस ब्लॉक में कार्रवाई की गई। डीटीपी एनफोर्समेंट अमित माधोलिया ने बताया कि पुलिस बल व जिला प्रशासन की मौजूदगी में टीम ने स्टिल्ट पार्किंग में किए गए अवैध निर्माणों, अवैध सर्वेंट क्वॉर्टर, गार्ड रूम व स्वीकृत भवन योजना के विपरीत किए गए निर्माणों को हटाया गया।
एस-15/5 स्थित भवन की स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए अवैध निर्माण तथा दो सर्वेंट क्वॉर्टर तोड़े गए। एस-15/7 में स्टिल्ट पार्किंग के 75 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर किए गए अवैध निर्माण को हटाते हुए तीन सर्वेंट रूम, एक किचन, दो शौचालय, दो बाथरूम व एक स्टोर को तोड़ा गया। एस-15/18 स्थित भवन में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट क्वॉर्टर को सील किया गया। एस-14/7 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार सर्वेंट रूम, एक टीवी लाउंज व एक शौचालय तोड़ा गया। बाकी अवैध निर्माण को लोगों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाने पर भवन मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कई तरह के अवैध निर्माण तोड़े गए : एस-16/7 में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट क्वार्टर व लिफ्ट लॉबी को तोड़ा गया। एस-16/8 में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार अवैध सर्वेंट क्वॉर्टर व एक शौचालय को हटाया गया। एस-13/14 में चार अवैध गार्ड रूम एवं एक शौचालय को तोड़ा। एस-13/18 में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध सर्वेंट रूम हटाए गए। 5वीं मंजिल पर बनाए गए दो कमरों और लॉबी को सील किया गया। एस-13/20 में स्टिल्ट पार्किंग में बने दो अवैध सर्वेंट रूम व शौचालय तोड़े गए। एस-11/5 स्थित भवन में स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार अवैध कमरों के साथ-साथ पीछे बनाई गई अवैध बैक एंट्री सील की गई। एस-11/6 में चार अवैध सर्वेंट क्वॉर्टर सील किए गए। एस-11/7 में स्टिल्ट पार्किंग में बने तीन अवैध कमरे, तीन शौचालय व बेसमेंट में संचालित कार्यालय को सील किया गया। वहीं, एस-11/2 में स्टिल्ट पार्किंग में बने तीन अवैध सर्वेंट रूम भी सील किए गए।