Cbis Revelation 847 Phone Calls Between Accused Suspected Of Fraud
आरोपियों में 847 बार फोन से बात
नवभारतटाइम्स.कॉम•
सीबीआई ने आरोप लगाया कि जिस दौरान अकाउंट खोला गया और कथित तौर पर धोखाधड़ी से पैसे निकाले गए, उस समय आरोपी मनीष जिंदल ने रिभव ऋषि के साथ 847, अभय कुमार के साथ 360 और संबंधित सीनियर सरकारी अधिकारी के साथ 38 बार फोन पर बातचीत की थी। जिंदल पहले एचडीएफसी बैंक में काम करते थे और बाद में इंडसइंड बैंक से जुड़े, जहां सह-आरोपी अभय कुमार उनके अंडर काम करते थे। इस दौरान पर हरियाणा सरकार के एक सीनियर अधिकारी के साथ उनके प्रोफेशनल संबंध बने।