Faridabad Woman Accuses Sdo Of Indecent Behavior And Demolishing House Sdm Denies Allegations
महिला ने SDO पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : वाॅर्ड नंबर 34 के भूपानी गांव की शिव कॉलोनी में एक मकान को बार-बार नगर निगम की ओर से तोड़े जाने को लेकर विवाद हो गया। मकान बना रही महिला ने नगर निगम के एसडीओ हितेश दहिया पर अभद्र व्यवहार करने और टारगेट करके एक मकान को तोड़ने का आरोप लगाया है, जबकि एसडीओ ने जेसीबी पर ईंट फेंक कर सरकारी काम में बाधा डालने का आराेप लगाया है। दोनों ओर से थाना भूपानी में शिकायत दी गई हैं।
बबिता ने बताया कि उसने भूपानी गांव के विनोद भाटी से प्लॉट खरीदा था, जिस पर वह मकान बना रही है। आरोप है कि विनोद भाटी के कहने पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जोन का एसडीओ हितेश दहिया उसके मकान को तोड़ रहा है। उसने 21 जून को मकान बनाने को लेकर मुहुर्त किया। 23 जून को बिना नोटिस दिया। 26 जून को फिर मकान तोड़ा गया। इतना ही नहीं बबिता का आरोप है कि तीन जुलाई को एसडीओ जेसीबी के साथ उस मकान को तोड़ने पहुंच गया। विडियो में एसडीओ भी बबिता पर खूब चिल्लता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि बिना फोर्स के साथ एसडीओ तोड़फोड़ करने आया और महिला पुलिस भी नहीं थी। बबिता ने आरोप लगाया कि एसडीओ ने उसके ऊपर हाथ उठाया और अभद्र व्यवहार किया। वहीं एसडीओ की ओर से भी शिकायत की गई है। एसडीओ हितेश दहिया ने बबिता के आरोपों को गलत बताया है और कहा कि महिला ने जेसीबी पर ईंट फेंकी, जिसे रोका गया था। उधर विनोद भाटी ने भी बबिता के बयानों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बबिता को उन्होंने जमीन नहीं बेची है। वह उसे जानते भी नहीं है।