क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad speeding creta hits bike youth seriously injured
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 33 फुट रोड त्यागी मार्केट में एक तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार के रहने वाले सन्नी कुमार ने बताया कि वह साल 2012 से फरीदाबाद की जनता कॉलोनी स्थित एक आईसक्रीम कंपनी में नौकरी करते हैं। 1 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह डबुआ कॉलोनी में रहने वाले अपने बड़े भाई महेश से मिलकर लौट रहे थे। सन्नी अपने दोस्त अवधेश के साथ कंपनी की बाइक से 33 फुट रोड होते हुए वापस अपनी कंपनी जा रहे थे। जब वे मार्केट के पास पहुंचे तो क्रेटा ने बाइक में टक्कर मार दी।