स्नैचिंग और टप्पेबाजी के आरोप में तीन गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
noida three arrested on charges of snatching and pickpocketing 28 phones and stolen scooter recovered
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग, चोरी और टप्पेबाजी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 28 चोरी और स्नैच किए गए फोन, दो चाकू और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को बातों में उलझाकर फोन चोरी करते थे, जबकि सुनसान इलाकों में स्नैचिंग करते थे।
एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 एच ब्लॉक से रोहित कुमार, गौरव कुमार और रवेंद्र को गिरफ्तार किया। बरामद स्कूटी दिल्ली से चोरी की गई थी। आरोपी भीड़ में पहले बात करते फिर भरोसा जीतकर बैग चुराते और दूसरे साथी को दे देते। इसी तरह किसी का फोन एक चोरी करता तो तुरंत दूसरे को दे देता। फोन या सामान राहगीरों क औने पौने दाम में बेच देते थे। रात में स्कूटी से स्नैचिंग करते थे। रोहित हापुड़ का निवासी है और गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में रहकर प्लंबर का काम करता था। गौरव बुलंदशहर का रहने वाला है और हेलमेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं, रवेंद्र बदायूं का निवासी है और ई-रिक्शा चालक है। तीनों आरोपी सामान्य दिनों में नौकरी करते थे, जबकि छुट्टियों के दौरान चोरी और टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देते थे।